फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रविवार रहा सीजन का सबसे सर्द दिन, पारा चार डिग्री

विज्ञापन
बहराइच में रविवार को कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सुबह से हल्की बदली, कोहरा और धुंध से शहर में अंधेरा रहा। 10 बजे तक तो शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। दृश्यता मात्र 50 मीटर के करीब रह गई। दोपहर बाद करीब एक बजे हल्की धूप खिली, लेकिन वह भी चंद मिनटों के लिए। उसके बाद फिर से बदली और 11 किमी प्रतिघंटे से चलने वाली हवा ने ठंड में इजाफा कर दिया। जिससे जिंदगी अस्तव्यस्त रही। नए साल का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा। पारा लुढ़क कर चार डिग्री पहुुंच गया। रविवार होने के कारण लोगों ने घरों में अलाव व रजाई का सहारा लेकर ठंड से निजात पाई।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच चल रही पछुवा हवा ने तराई में कहर मचा रखा है। लोग शीतलहर और गलन से बेहाल हैं। रविवार की सुबह हुई तो लोगों का सामना कोहरा, धुंध व शीतलहर से हुआ। कड़कड़ाती ठंड में लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। 11 किमी प्रतिघंटे से चलने वाली हवा से लोग ठिठुरते नजर आए। शहर में मजदूरी के लिए आने वाले श्रमिकों की स्थिति औैर बदहाल है। काम की तलाश में घंटाघर के पास श्रमिक कंपकंपाते हुए नजर आए।
रविवार दोपहर सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक नहीं। जिससे लोगों को ठंड व गलन से कोई राहत नहीं मिली। शाम होते ही धुंध ने फिर से तराई को अपने आगोश में लिया। जिससे लोग अपने घरों में दुबक गए। कृृृषि वैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि रविवार सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम पारा चार डिग्री व अधिकतम पारा 16 डिग्री रिकॉर्ड किया। उन्होंने बताया कि अभी आगे भी मौसम ऐसा बना रहेगा। पारा में उतार-चढ़ाव होता रहेगा।
विज्ञापन

अलाव व हीटर बना रहा सहारा
तराई में लगातार बढ़ रही ठंड से निजात पाने के लिए लोग हीटर व अलाव का सहारा ले रहे है। राहगीरों को दुकानदारों की ओर सेे जलाए गए अलाव से काफी मदद मिल रही है। घर में बच्चे व बुुजुर्ग अलाव के पास चिपके नजर आए। वहीं चौक-चौराहों पर भी लोग एकत्र होकर अलाव तापते नजर आए।
घर में गंदे पड़े हैं कपड़े
शहर निवासी पूनम ने बताया कि एक तरफ ठंड ने बेेहाल कर रखा है, वहीं दूसरी ओर धूप न निकलने से घरों में कपड़े गंदे पड़े हैं। जो कपड़े धुल दिए गए हैं। वह चार दिन से सूखे नहीं है। मालती ने कहा कि अगर ऐसे ही मौसम आगे भी बना रहा तो काफी दिक्कतों का सामना और करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें