फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Mon, 29 Dec 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर/चित्तौरा। सड़क हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसे फखरपुर और कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलूकपुर मारौचा चौराहे के पास शनिवार देर रात पैदल सड़क पार कर रहे लोधनपुरवा बुबकापुर निवासी गोविंद लोध (35) को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने गोविंद के परिजनों को जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।


उधर, गोंडा–बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात इलाके में नगरौर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कौड़िया निवासी राजेश और प्रभात घायल हो गए। दोनों को निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें