महसी (बहराइच)। पारले चीनी मिल से गन्ना अनलोड कर वापस आ रहे किसान के ट्रैक्टर के सामने वनरोज आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
कैसरगंज थाना अंतर्गत बबुरी मंझारा तौकली गांव निवासी शेर बहादुर उर्फ रामकुंवारे (48) पुत्र भाईलाल किसान था। रविवार देर शाम को वह ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर पारले चीनी मिल परसेंडी गया था। यहां पर ट्रॉली खड़ी कर रामकुंवारे ट्रैक्टर लेकर वापस घर आ रहा था।
नंदवल के निकट रात आठ बजे के आसपास ट्रैक्टर के सामने वनरोज आ गया। उसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर बौंडी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।