फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.80 किलो तंबाकू व 320 किलो कालीमिर्च बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा पुलिस ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास से 320 किलो काली मिर्च और मिशन अस्पताल के पास से 5.80 किलो तंबाकू बरामद किया है। बरामद सामान कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तस्करी का सामान लाए जाने की सूचना प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय को मिली थी। जिस पर उन्होंने टीम गठित की। पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह की अगुवाई में प्राइवेट बस स्टैंड के पास छापा मारा। यहां से 11 बोरे में 3.20 क्विंटल काली मिर्च बरामद हुई।
बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्र की अगुवाई में पुलिस टीम ने रुपईडीहा कस्बे में स्थित मिशन अस्पताल के पास छापा मारकर 13 बोरे में भरे हुए 5.80 किलो तंबाकू बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद सामान को सीज करते हुए कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें