बुखार से पीड़ित एक ग्रामीण की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे तेज बुखार के साथ झटके आ रहे थे। वहीं 16 नये मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। तराई में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
जिला अस्पताल में दो दिन से भर्ती बलरामपुर जिले के हर्रैया निवासी इनायत (50) पुत्र महबूब खां की तबियत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उसे तेज बुखार के साथ झटके की शिकायत थी। डॉक्टरों ने दिमागी बुखार की आशंका जतायी थी। लेकिन परीक्षण रिपोर्ट नहीं आ सकी।
लाज के दौरान इनायत ने दम तोड़ दिया। उधर 16 नये रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें बुखार, डायरिया व निमोनिया के रोगी शामिल हैं। इनमें पयागपुर निवासी रामचंदर (16) और कैसरगंज निवासी विवेक (3) की हालत नाजुक है।