मल्हीपुर क्षेत्र के जमुनही में शुक्रवार देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना में पुलिस ने कई ग्रामीणों को बंद कर दिया। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद दद्दन मिश्र ने समर्थकों समेत थाने पहुंचकर वहां बंद ग्रामीणों का हाल चाल लिया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने भिनगा बहराइच फोरलेन पर धरना-प्रदर्शन किया। इससे करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। सांसद ने चौकी प्रभारी माजिद फारूकी की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए उसके निलंबन की मांग की।