फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से वृद्धा की मौत

Sun, 09 Aug 2015 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में जलजनित व मच्छरजनित संक्रामक रोगों का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार को डायरिया व वायरल बुखार से पीड़ित वृद्धा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती तीन रोगियों में दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं। वहीं रविवार को अस्पताल में विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित और 28 रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें छह की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


तराई में मौसम बदलाव जारी है। कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी होती है। इससे ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव व गंदगी व्याप्त है। इससे दिमागी बुखार, डायरिया आदि रोगों का प्रकोप बढ़ गया है। रानीपुर थाना अंतर्गत मुकाम गांव निवासी बिटाना (65) को पेट में दर्द व वायरल बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया।

लेकिन रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, इकौना थाना अंतर्गत अवधूतनगर गांव निवासी मुरली (13), गिलौला थाना अंतर्गत घोरमा परसिया गांव निवासी लक्ष्मण पाल (20) एवं बौंडी थाना अंतर्गत केलागांव निवासी लक्ष्मणपाल (20) को बुखार की शिकायत पर परिवारीजनों नेे जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों रोगियों को तेज बुखार के साथ झटके आ रहे हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ फिजीशियन डॉ आरबी सिंह ने रोगियों में दिमागी बुखार की पुष्टि की है। रविवार को बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 28 रोगी भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें