फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। नौवनपुरवा मझरा गांव निवासी एक वृद्ध रविवार को पेड़ कटवा रहा था। तभी वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत मझरा के नौवनपुरवा गांव निवासी रामजियावन (65) रविवार को घर के निकट लगे भिलोर के पेड़ को कटवा रहा था। पेड़ कटाई के दौरान डाल एचटी लाइन से छू गयी, जिससे पास में ही खड़ा रामजियावन करंट की चपेट में आ गया।
मौके पर ही उसकी करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। करंट लगने से वृद्ध की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें