फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर चिकित्सक के न आने से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

विज्ञापन
शिवपुर ब्लाक के पीएचसी रामपुर धोबियाहार में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। शिवपुर ब्लॉक के रामपुर धोबियाहार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार है। यहां चिकित्सक के आने का कोई तय समय नहीं। इसके चलते यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। यहां मरीजों को झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ता है। सोमवार को ग्रामीणों ने चिकित्सक पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया था। ग्रामीणों को आस जगी कि अब यहीं पर मरीजों का समुचित इलाज हो सकेगा, लेकिन यहां तैनात चिकित्सक कभी-कभार ही आते हैं, जिसके चलते मरीजों का इलाज नहीं हो पाता। यह हाल तब है, जब कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट रहने का दावा कर रहा है।
गांव के अनुज वर्मा, सुजीत, रंजीत यादव, कंधई, पुजारी, विमल सोनी, राहुल यादव, मोहनलाल वर्मा, जितेंद्र, राज नरायन तिवारी, रामबाबू, वीरेंद्र मिश्रा, कुलेराज ने बताया कि यहां तैनात चिकित्सक सिर्फ आरोग्य मेले में ही दिखते हैं। उसके बाद कब आएंगे, किसी को नहीं पता। ग्रामीणों ने बताया कि मरीजों के मजबूर होकर झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ता है। सरकार की योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें