आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में इस बार मेधावियों की बल्ले-बल्ले रही। हाईस्कूल की परीक्षा में सेंट नार्बट के ओजस श्रीवास्तव 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अव्वल रहे। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेंट पीटर इंटर कॉलेज नानपारा के अभिषेक कुमार ने 93.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला टॉप कर सफलता का परचम लहराया। परीक्षा का परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े।
आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी हुआ। दोपहर बाद तीन बजे साइड क्लिक करते ही छात्र-छात्राओं की मेहनत का फल कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगा। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र व छात्राएं खुशी से उछल पड़े।
जिले में सिर्फ पांच स्कूल आईसीएसई बोर्ड के होने के चलते छात्रों की संख्या काफी कम रही। ऐसे में अधिकांश छात्रों ने स्कूल और घरों में ही कंप्यूटर पर परीक्षा का परिणाम देखा। इसके बाद शुरू हुआ सफलता की बधाइयों का सिलसिला देर शाम तक चला। किसी मेधावी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक और माता-पिता को दिया तो किसी ने अभिभावकों के आशीर्वाद से सफलता मिलने की बात कही है।
हाईस्कूल के टॉपर की सूची में सेंट नार्बट आगे रहा। सेंट नार्बट के हाईस्कूल के छात्र ओजस श्रीवास्तव 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अव्वल रहे। जबकि इसी विद्यालय के जेम्स वाट ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर की सूची में द्वितीय व सेवेंथ डे के शिवव्रत मिश्र 95.8 फीसदी अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेंट पीटर इंटर कॉलेज नानपारा के छात्र अव्वल रहे। इनमें अभिषेक कुमार 93.75 फीसदी अंक के साथ प्रथम, इसी विद्यालय के आदर्श अग्रवाल 93 प्रतिशत के साथ द्वितीय व मंतशा नूर 90 फीसदी अंक के साथ टॉपर की सूची में तृतीय स्थान पर रहीं। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में पास होने वाले मेधावियों को लोगों ने बधाइयां दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इंसेट
यह हैं हाईस्कूल के टॉप थ्री
छात्र विद्यालय प्रतिशत
ओजस श्रीवास्तव सेंट नार्बट 98
जेम्स वाट सेंट नार्बट 96.6
शिवव्रत मिश्रा सेवेंथ डे 95.8
यह हैं इंटरमीडिएट के टॉप थ्री
अभिषेक कुमार सेंट पीटर 93.75
आदर्श अग्रवाल सेंट पीटर 93
मंतशा नूर सेंट पीटर 90