फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के करीबी के घर फोर्स लेकर पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सपा प्रत्याशी के करीबी के घर शुक्रवार की देर रात जिला पंचायत के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने आवंटित आवास में दूसरों के रहने की जानकारी देते हुए चेतावनी देने की बात कही है। वहीं प्रत्याशी के पति ने पुलिस व अधिकारियों पर उत्पीड़न व दबाव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से निर्मित नानपारा बस स्टैंड के आवास में जिपं सदस्य रुकसार अली के नाम पर एक आवास आवंटित है। शुक्रवार की देर शाम जिला पंचायत के अधिकारी कोतवाली नगर पहुंचे। नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव ने साथ में पुलिस फोर्स भेजी।
सभी ने आवास पहुंचकर उसे खाली करने की चेतावनी दी। अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि रुकसार अली के नाम पर आवंटित आवास में दूसरों के रहने की जानकारी पर चेतावनी दी गई है। पहले भी सूचना जारी की गई थी। उधर सपा प्रत्याशी नेहा अजीज के पति मेराज अहमद ने पुलिस व अधिकारियों पर उत्पीड़न करने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि मेरे ईंट भट्ठे पर जाकर भी पुलिस ने दबाव बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें