फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से एक भी कोरोना केस नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में दो दिन से कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन से कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 52 एंटीजन व 52 आरटीपीसीआर जांच की गईं।
विज्ञापन

जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 60 एंटीजन व 60 आरटीपीसीआर जांच की गईं। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 50 एंटीजन व 42 आरटीपीसीआर जांच की गईं। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 62 एंटीजन व 62 आरटीपीसीआर जांच की गईं। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 43 एंटीजन व 43 आरटीपीसीआर जांच की गईं। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें