बहराइच। नानपारा-बहराइच राजमार्ग पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत हो गई। रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया मौलवीगांव निवासी महबूब रिक्शा चलाता था।
देर रात वह घर लौट रहा था। सैलानी बाबा मजार के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही महबूब की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।