फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों को जीवन सुरक्षा का तोहफे देने में नहीं दिखी रुचि

Sat, 29 Aug 2015 11:27 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन जिलाध्यक्ष समेत अन्य जिला पदाधिकारी त्योहार होने की बात कहकर किनारा कस गए। जिलाध्यक्ष ने इतना जरूर बताया कि रक्षाबंधन से 15 सितंबर के बीच 14 हजार लोगों को योजना में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार रक्षाबंधन पर अनूठी पहल की थी। पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि जिले की बहनों को इस बार जीवन सुरक्षा बंधन तोहफे के रुप में प्रदान किया जाए। जिससे उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। इसके लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने की अपील की गई थी।

योजना का लाभ दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन जिले में महज सांसद सावित्री बाई फुले ने विकास खंड मिहींपुरवा के महराजसिंह नगर गांव में जाकर चौपाल लगाई। यहां पर उन्होंने 60 महिलाओं के फार्म भरवाए।
विज्ञापन


जिससे महिलाएं अपने को भविष्य को सुरक्षित महसूस कर सकें। उधर जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल ने बात करने पर बताया कि जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 14 हजार लोगों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित किया है।

इस लक्ष्य को पंद्रह सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज रक्षाबंधन पर्व होने के कारण किसी भी क्षेत्र से रिपोर्ट नहीं मांगी गई है। उन्होंने स्वयं भी किसी का फार्म पहले दिन नहीं भरवाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें