फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला

Sat, 29 Aug 2015 11:12 PM IST
बहराइच / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने ग्रामीणों को खेत खलिहान जाने पर अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत अमृतपुर पुरैना गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी नकछेद (35) पुत्र दिलबहार प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह 07 बजे खेत की निगरानी और नित्यक्रिया के लिए घर से निकला था। जब वह खेत की मेड़ से गुजर रहा था तभी धान के खेत में बैठे तेंदुए ने नकछेद पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले का बचाव करने की कोशिश नकछेद ने की।

लेकिन इस दौरान तेंदुए ने उसे नोच कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। युवक की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग हांका लगाते हुए दौड़े। शोर होने पर तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। एक घंटे तक मौके पर अफरा तफरी की स्थिति रही। तत्काल ग्रामीणों ने घटना की सूचना रेंज कार्यालय पर दी।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी पीएन राय वन रक्षक आनंद लाल, वन दरोगा खड़ग बहादुर और अंगद राय भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए हमले में जख्मी नकछेद को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी पीएनराय ने बताया कि घायल नकछेद के परिवारीजनों को अहेतुक सहायता के रूप में पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। ग्रामीणों को खेत खलिहान समूह में जाने की हिदायत दी गई है। उधर दिन दहाड़े तेंदुए के हमले से गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें