फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए से किसी भारतीय मुसलमान को नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
महसी में सीएए पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। क्षेत्र के पिपरी मोहन समेत तीन गांवों में सोमवार को अनुसूचित जाति विकास परिषद के तत्वावधान में नागरिकता संशोधन अधिनियम व अनुसूचित वर्ग की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी भारतीय मुसलमान को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

पिपरी मोहन गांव में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा कि विपक्षी सीएए व एनआरसी को लेकर फर्जी तरीके से राग अलाप रहे हैं। इस कानून में किसी भी भारतीय नागरिक को देश से बाहर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों को भड़काकर बवाल करा रहा है। कहा कि विपक्षी अवैध घुसपैठियों के प्रति हमदर्दी दिखा रहे हैं। सांसद ने कहा कि हिंदू, दलित, बौद्ध का उत्पीड़न पड़ोसी देशों में हो रहा है। कानून उन देशों से आने वाले लोगों को भारतीय नागरिकता देकर सुरक्षा प्रदान करेगा।
सांसद ने कहा कि किसी भी भारतीय मुसलमान को इस अधिनियम से कोई परेशानी नहीं होगी। विरोध में राष्ट्रीय ध्वज तथा बाबा साहब आंबेडकर के चित्रों को लाकर समाज को गुमराह किया जा रहा है। इसके अलावा सांसद ने पूरे गंगा प्रसाद व सीतारामपुर गांव में गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया। संगोष्ठी को भाजपा जिला मंत्री रामनिवास जायसवाल, बूथ अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सेक्टर संयोजक मिथिलेश कुमार, संजय सिंह, अजय कुमार सिंह, देवीबख्श सिंह, चंद्रशेखर, प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम वर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें