फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश की कमी से बंद रहे एटीएम

Sat, 10 Dec 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परेेशान हुए ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों को अवकाश के दिन शनिवार को एटीएम ने भी ग्राहकों का साथ नहीं दिया। एटीएम खोलने के बैंक अधिकारियों के दावे हवाई साबित हुए। शहर में एक-दो एटीएम ही खुले। ग्रामीण क्षेत्र के सभी एटीएम बंद रहे। इसकी वजह कैश की कमी बताई गई जिसका खामियाजा ग्राहकों को शनिवार को भी भुगतना पड़ा। 
विज्ञापन


पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद बेपटरी बैकिंग व्यवस्था के चलते बैंक ग्राहक लगातार परेशान हैं। यही स्थिति शनिवार को भी रही। बैंक में अवकाश की स्थिति में कैश निकालने के लिए ग्राहकों को एटीएम का ही सहारा था लेकिन सुबह 11 बजे तक शहर के 36 एटीएम में एक भी नहीं खुला।

दोपहर में पानी टंकी के निकट व डिगिहा तिराहे पर स्थित बैंकों के एटीएम खुले तो कतार लग गई। दो घंटे मेें ही एटीएम खाली हो गया। शहर के अन्य एटीएम के शटर में ताले पड़े रहे। इससे लोग रुपये निकाल नहीं सके। 
विज्ञापन


शहर के डिगिहा, छावनी बाजार, चौक बाजार, पीपल चौराहा, गुरुनानक चौराहा, किसान डिग्री कॉलेज, अग्रसेन चौक पर काफी देर तक लोगों ने एटीएम खुलने का इंतजार भी किया लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। लगभग यही हाल नानपारा, रुपईडीहा, मिहींपुरवा, गिरिजापुरी, कैसरगंज, जरवल, पयागपुर, चिलवरिया, रिसिया और नवाबगंज क्षेत्र के एटीएम का रहा। शहर से गांव तक लोग एटीएम से पैसा निकालने के लिए परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें