रिसिया कस्बे में निकली निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु। -संवाद
रिसिया। नगर के शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित श्याम बाबा मंदिर से रविवार को फाल्गुन मास की पंचमी के अवसर पर बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शहर के मुख्य मार्गों से निकली निशान यात्रा के दौरान श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। नानकपुरा, सरस्वती नगर, इंदिरा नगर, ऋषि भूमि, आजाद नगर तथा देवीपुरा मोहल्लों के प्रमुख मार्गों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आजाद नगर में दिनेश दोचनिया के आवास पर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की भव्य आरती की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया। आयोजकों ने बताया कि श्याम भक्त यहां से निशान लेकर बस द्वारा खाटू श्याम धाम के लिए रवाना होंगे।
निशान यात्रा के दौरान चौकी प्रभारी बिहारी लाल यादव दल-बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में अमित दोचनिया, रोहित मित्तल, रजनीश गर्ग, प्रेम गोयल, शुभम अग्रवाल, सोनू गर्ग, श्रवण मित्तल, मनोज पांडेय, विशाल शर्मा, मधु लाट तथा सरोज शर्मा सहित अनेक श्याम भक्त उपस्थित रहे।