फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बोलेरो की टक्कर से भाई बहन की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

Sun, 22 Feb 2026 07:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

नानपारा बहराइच मार्ग पर भोपतपुर गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल रामकुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल से बच्चों को लेकर घर लौट रहे ग्रामीण की बाइक को रविवार देर शाम नानपारा बहराइच मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई बहन की मौत हुई है जबकि पिता पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें मरणासन्न हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रामगांव थाना के ठिहारन पुरवा सोहरवा गांव निवासी रामकुमार (40) की ससुराल में मिहींपुरवा के गायघाट लाल पुरवा में है। ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम होने के चलते परिवार कुछ दिनों पहले में मिहींपुरवा गया हुआ था। रविवार शाम को रामकुमार पुत्री शशि (5), पुत्र प्रीतम (3) और प्रिंस (7) को बाइक पर बिठाकर घर के लिए रवाना हुआ। जब बाइक सवार परिवार रिसिया थाना अंतर्गत नानपारा बहराइच मार्ग पर भोपतपुर गांव के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की बाइक के पर खच्चे उड़ गए बाइक पर सवार लोग सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। चीख पुकार मच गई. ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक बोलेरो चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला।

रिसिया थानाध्यक्ष करुणाकर पांडे ने बताया कि शशि (5) की मौके पर ही मौत हो गई उसके शव को कब्जे में ले लिया गया है जबकि घायल रामकुमार, प्रिंस और प्रीतम को एंबुलेंस का इंतजाम कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया वहां पर चिकित्सकों ने प्रीतम को भी मृत घोषित कर दिया। रामकुमार और प्रिंस की हालत काफी गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थाना तहसील बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें