फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव करने में नौ नामजद व 15 से अधिक अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भकुरहा गांव में भीड़ हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव करने के मामले में अब कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले में पुलिस ने नौ नामजद तथा 15 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पहचान के आधार पर एफआईआर में नाम बढ़ाए जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश डाल रही है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के भकुरहा गांव में कर्बला की जमीन पर बुधवार दोपहर को भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूचना पर एसआई रामबिलास, जगदीश कुमार सिपाही देवेंद्र, प्रभाकर, शुभम व सोनू के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने के लिए प्रयास किया। इस पर भीड़ उग्र हो गई थी और पुलिस पर हमला करते हुए पथराव किया था। इसमें दो एसआई और चार सिपाहियों को चोटें आई थीं।
थानाध्यक्ष पंकज सिंह के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ था। पुलिस ने प्रकरण में देर रात नौ नामजद तथा 15 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश डाली जा रही है। कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें