फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात कोतवाल समेत नौ निरीक्षक व दो एसआई बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार देर रात बड़े पैमाने पर पुलिस महकमे में फेरबदल कर दिया। एसपी ने नौ निरीक्षक व दो एसआई का तबादला कर दिया है। वहीं, डायल 112 में भी 58 एचसीपी व सिपाहियों की तैनाती के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कानून व्यवस्था को मजबूत किए जाने के उद्देश्य से गुरुवार की रात तबादला सूची जारी की। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह को फखरपुर, एसपी के वाचक मनोज मिश्र को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात, स्वाट टीम के प्रभारी जयनरायन शुक्ला को मोतीपुर और मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह को वाचक एसपी बनाया गया है।
इसी तरह एंटी ह्यूमन ट्रैफिंग के पंकज सिंह को प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट और खैरीघाट के अरुण द्विवेदी को प्रभारी डायल 112, कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ के मधुपनाथ मिश्रा को स्वाट टीम प्रभारी और फखरपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय को प्रभारी एसजेपीयू बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह को एसओ रामगांव से हटाकर एसपी का पीआरओ और पीआरओ प्रबोध कुमार को कैसरगंज का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बना दिया गया है। इसी तरह एसपी ने जिले में अलग-अलग थानों और पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबिल व सिपाहियों को भी डायल 112 में तैनात किया है। 58 एचसीपी व कांस्टेबल स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें