फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से नौ मकान बर्बाद

विज्ञापन
मोतीपुर के नौसर गुमटिहा में लगी आग से जले मकान व सामान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। नौसर गुमटिहा गांव में एक ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आठ और मकान को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुुझाई, मगर तक घरों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। लगभग छह लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मकान जलने से नौ परिवारों के करीब 50 लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। आग की सूचना पाकर विधायक बलहा ने मौके का मुआयना कर अहेतुक सहायता के लिए एसडीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील के मोतीपुर थाना अंतर्गत नौसर गुमटिहा निवासी रामसूरत के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी रामादल, मुनेश्वर, विनोद कुमार, सत्यप्रकाश, रामलखन, कमलेश, कल्लू और नंदराम के मकानों को आगोश में ले लिया। सभी ग्रामीणों के मकान धू-धूकर जलने लगे। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन सूचना के बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग से सभी घरों में रखा सामान जल गया। लगभग छह लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पाकर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति रिपोर्ट तैयार की है। उधर, अग्निकांड की जानकारी होने पर बलहा विधायक सरोज सोनकर, प्रतिनिधि आलोक जिंदल, मंडल अध्यक्ष गायघाट तिलकराम लोधी, पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल मंत्री विनय पोरवाल, जिपं सदस्य सतीश पोरवाल आदि ने ग्रामीणों का हाल जानते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को विधायक ने फोन कर जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें