फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठकपुरवा में निकला नौ फुट लंबा अजगर

विज्ञापन
ककरहा रेंज के पाठकपुरवा में निकले अजगर को जंगल में छोड़ते कर्मी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के पाठकपुरवा गांव में स्थित एक बाग में अगजर निकल आया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को बोरे में भरकर उसे जंगल में छोड़ दिया। वनकर्मियों के मुताबिक अजगर लगभग 25 किलो वजनी था। उसकी लंबाई नौ फुट के आसपास थी।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत पाठकपुरवा गांव में बाग स्थित है। इस बाग में विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगे हुए हैं। मंगलवार को सुबह बाग में जंगल से अजगर पहुंच गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी। इसके बाद वन रक्षक सुनील जायसवाल, वाचर गोले यादव की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।
अजगर एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन वनकर्मियों ने बाग में मअजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर बोरे में बंद किया। इसके बाद उसे ककरहा रेंज के उर्रा बीट के भिउरा जंगल में छोड़ दिया। वन रक्षक ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 25 किलो था। उसकी लंबाई नौ फुट के आसपास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें