फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोंडा को हराकर निंदूरा बना वॉलीबॉल चैंपियन

Tue, 18 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा के भुलौरा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शील्ड के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। 
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा तहसील के मझौआ में सोमवार सुबह अंतरजनपदीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें फाइनल मैच के दौरान निंदूरा ने 25-13 व 25-17 से गोंडा को हराया। विजेता टीम को 5100 व उपविजेता टीम को 2100 रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बलहा ब्लाक के ग्राम पंचायत मझौआ भुलौरा में वॉलीबॉल क्लब नानपारा की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट की अध्यक्षता अतीकुर्रहमान उर्फ बड़े प्रधान ने की। संचालन वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शबीहुल हसन ने किया। सेमी फाइनल में पहला मुकाबला नानपारा व गोंडा के बीच हुआ। इसमें गोंडा की टीम ने पहले हाफ में 25-14 व दूसरे हाफ में 25-18 से जीतकर फाइनल में पुहंची। वहीं दूसरा सेमीफाइनल निंदूरा व भैरोपुर के बीच हुआ। इसमें निंदूरा की टीम ने पहले हाफ में 25-13 व दूसरे हाफ में 25-18 से भैरोपुर को हराकर फाइनल में पहुंची।
वॉलीबॉल टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला निंदूरा व गोंडा के बीच हुआ। इसमें निंदूरा की टीम नें पहले हाफ में 25-13 व दूसरे हाफ में 25-17 से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। इस दौरान मुनव्वर असलम, अनस, अफजल, नफीस, टैगोर, बबलू, रवि, हारून, ज़ीशान, बहादुर, अफसर सिद्दीकी, आफताब रसूल हाशमी, अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें