फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निंदुर पुरवा कांड : दोनों किशोरों की लाशें पहुंचीं गांव, देख बदहवाश हुए परिजन; पुलिस के सामने हुआ दाह संस्कार

Thu, 02 Oct 2025 04:21 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

सुबह 9:00 बजे पुलिस और पीएसी की निगरानी में दोनों के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने किया।
विज्ञापन
गमगीन बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के निंदुर पुरवा गांव में दो किशोर की हत्या के बाद रात में ही उनका पोस्टमार्टम किया गया। देर रात दोनों के शव घर पहुंचे, तो कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह 9:00 बजे पुलिस ने अपनी निगरानी में दोनों किशोर चिताएं तैयार करवा कर दाह करवाया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ रही।

सूरज यादव और सनी वर्मा को बुधवार को काम के बहाने बुलाकर विजय कुमार के घर में मार दिया गया था। इसके बाद विजय ने भी पत्नी धीरज कुमारी पुत्री प्रियांशी और रियांशी के साथ खुद को कमरे में बंद कर गैस सिलेंडर खोलकर आज के हवाले कर दिया था। आईजी अमित पाठक, पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व अन्य ने गांव का दौरा कर तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी थी।

निंदुर कांड में दम तोड़ने वाले सभी छह लोगों के शव का पोस्टमार्टम देर रात हुआ। पोस्टमार्टम के बाद रात में ही सूरज और शनि के शव उनके परिजन लेकर घर पहुंचे। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पछाड़े खा-खा कर गिर रहे थे। सुबह 9:00 बजे पुलिस और पीएसी की निगरानी में दोनों के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। इस दौरान गांव के लोगों की भी भीड़ जुटी रही। थाना अध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि दोपहर दाह संस्कार की प्रक्रिया चली इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

पुलिस ने किया दावा

पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि झुलस कर दम तोड़ने वाले विजय, उसकी पत्नी और दोनों बेटियों के शव को देर रात तक कोई लेने नहीं आया। इस पर भोर में ही रिश्तेदारों को बुलवाकर बहराइच के त्रिमुहानी घाट पर सभी का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के बूटों की धमक से गूंज रहा निंदुर पुरवा

निंदुर पुरवा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है, पांच थानों की पुलिस और पीएसी लगातार गांव में गश्त कर रही है। इस बीच नए घटनाक्रम में मृतक सनी के चाचा हीरालाल ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में घटना में तीसरे पक्ष के शामिल होने की भी आशंका जताई है। उसने मृतक के पट्टीदारों पर ही आरोप लगाया है इस मामले में। पुलिस ने मृतक समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

भतीजे सनी का अंतिम संस्कार करने के बाद चाचा हीरालाल ने रामगांव थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। हीरालाल ने मीडिया के सवालों को पुलिस के सामने उठाते हुए कहा है कि विजय अकेले दम पर दोनों किशोर की हत्या नहीं कर सकता और न ही खुद को कमरे में बंद कर आग लगा सकता है। जरूर घटना के पीछे कोई न कोई तीसरा पक्ष होगा इसकी गंभीरता से जांच की जाए जिससे मामले का खुलासा हो सके।

हीरालाल ने मृतक विजय के साथ ही उसके चचेरे भाइयों और पट्टीदारों पर भी शकजताया है इसके चलते पुलिस ने मृतक विजय के साथ ही उसके भतीजे जितेंद्र, बलराम, बहादुर, श्रवण कुमार, गुड्डू मनोज और भगवान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

गंभीरवा चौकी प्रभारी राणाराज सिंह ने बताया कि तेज दर्ज करने के बाद मनोज और जितेंद्र तथा एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें