फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं बरामद, एक गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर/अगैया। मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने बुधवार को नानपारा के अगैय्या गांव में छापा मारकर एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद कीं। स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई।
विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस निरीक्षक अभिजीत के नेतृत्व में की गई। मुंबई पुलिस को नशीली दवाओं के एक मामले में पहले से नामजद आरोपी से जानकारी मिली थी कि वह नानपारा के अगैय्या में मेडिकल स्टोर चला रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद मुंबई पुलिस ने नानपारा कोतवाली से संपर्क किया।


स्थानीय पुलिस उप निरीक्षक सौरभ पांडे और उनकी टीम के सहयोग से दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। छापे के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।


निरीक्षक अभिजीत ने बताया कि जिस मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई, वह बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। बरामद दवाओं को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, अवैध मेडिकल स्टोर के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें