मोतीपुर (बहराइच)। पीलीभीत निवासी एक युवती का विवाह इंदिरानगर कॉलोनी निवासी युवक के साथ दो माह पूर्व हुआ था। शनिवार रात नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। आपसी सुलह समझौता के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पीलीभीत जिले की डक्का विमल कॉलोनी निवासी पूनम मंडल का विवाह 25 नवंबर को मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र की इंदिरानगर कॉलोनी निवासी जगबंधु उर्फ राजू से हुआ था।
शनिवार देर रात नवविवाहिता पूनम ने फांसी लगाकर जान दे दी। ससुराल के लोगों ने पूनम के माता-पिता को सूचना दी। रविवार दोपहर मृतका के परिवारीजन रोते-बिलखते इंदिरानगर पहुंचे। जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष में सुलह-समझौता हो गया। इसके बाद पूनम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल सुबोध कुमार का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। सुलह-समझौता होने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।