फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीएम आरवी सिंह ने संभाला कार्यभार, बोले- पर्यटन में श्रावस्ती को दिलाएंगे पहचान

Thu, 25 Jun 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती (ब्यूरो)। जिले में 28वें जिलाधिकारी के रूप में राघवेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने जिले को पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलाने व नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को अपनी प्राथमिकता बताया है। जिलाधिकारी के रूप में यह उनकी पहली तैनाती है।
विज्ञापन

बहराइच के पयागपुर के मूल निवासी राघवेंद्र विक्रम सिंह की शुरुआती शिक्षा पयागपुर में हुई। जहां से बाद में वह गोरखपुर चले गए। वहां उन्होंने अर्थशास्त्र से परास्तनातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद करीब आठ वर्ष सेना में सेवा दी। वर्ष 1987 बैच के पीसीएस अधिकारी रहे राघवेंद्र वर्ष 2005 बैच के प्रोन्नत आईएएस अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व नगर आयुक्त कानपुर व नगर आयुक्त इलाहाबाद रह चुके हैं। बतौर जिलाधिकारी जिले में उनकी पहली तैनाती है। शासन की प्राथमिकता को ही अपनी प्राथमिकता बताने वाले डीएम ने जिले को पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने, पर्यटन को बढ़ावा देने व नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए दस ठेले की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें