फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की सुरक्षा मजबूत करने को बनेगा नया सीओ सर्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कतर्नियाघाट के जंगली इलाकों से सटे थानों की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान किए जाने के लिए मोतीपुर को पुलिस महकमे ने नया सीओ सर्किल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें तीन थानों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा दस नई चौकियां भी स्थापित होंगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र ने बताया कि नए सर्किल में तीन थाने शामिल रहेंगे। सर्किल कार्यालय के निर्माण के लिए जगह का चयन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की अधिकतर सीमा नेपाल से सटी हुई है। जंगल की खुली सीमा की सुरक्षा के लिए वन विभाग और एसएसबी के साथ पुलिस लगातार चौकसी बरतती है। मगर काफी बड़ा इलाका होने के कारण यहां के लोगों को नानपारा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय का चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ता था। मोतीपुर को तहसील का दर्जा मिल चुका था, मगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय की स्थापना अभी तक नहीं हुई थी।
मोतीपुर तहसील क्षेत्र में कोतवाली मुर्तिहा के साथ सुजौली और मोतीपुर थाना शामिल हैं। इसके अलावा गिरिजापुरी, जालिमनगर, गायघाट, मिहींपुरवा पुलिस चौकी भी बनी हुई है। यहां के लोगों को मामूली काम के लिए भी 40 किलोमीटर की दूरी तय कर नानपारा आना पड़ता था। पुलिस महकमे ने जंगल के इलाके की सुरक्षा को देखते हुए यहां मोतीपुर को नया सर्किल बनाए जाने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र ने बताया कि नई सर्किल में तीन थाने शामिल रहेंगे। सर्किल कार्यालय के निर्माण के लिए जगह का चयन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बनेंगी नई चौकियां
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर और बलई गांव व मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में अमृतपुर पुरैना में पुलिस चौकी की स्थापना किए जाने की भी कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें