फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सड़क निर्माण के खिलाफ नेपालियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
नेपालगंज में सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत सरकार की ओर से लिपुलेक में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को नेपालियों ने भारतीय दूतावास के सामने पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा लिपुलेक में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्घाटन दो दिन पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फीता काटकर किया था। सड़क निर्माण चल रहा है। मंगलवार को सड़क निर्माण के विरोध में नेपालगंज के बांके में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी नेपाल के भ्रातृ संगठन के बैनर तले उग्र प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने नेपाल व भारत के प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया। बांके के कोहलपुर में नेपाल के प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के विद्यार्थी संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ व वागेश्वरी बहुमुखी कैंपस कमेटी की अगुवाई में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पाकर नेपाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने प्रदर्शन को बताया गलत
नेपाल सरकार ने प्रदर्शन पर बयान जारी करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी सिर्फ आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रही है। भारत सरकार अपनी जमीन पर सड़क का निर्माण कर रही है। इस तरह के आरोप लगाकर प्रदर्शन करना दोनों देश की दोस्ती पर प्रहार करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें