फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरवल चेयरमैन और पति ने सभासदों को पीटा

विज्ञापन
जरवल के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विवाद पर सभासद की पिटाई करतीं चेयरमैन व पति। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों का चेयरमैन व उनके पति से विवाद हो गया। इससे नाराज नगर पंचायत चेयरमैन व पति ने सभासदों को परिसर में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वीडियो बना रहे लोगों का मोबाइल छीन लिया। सोमवार को मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। सभासदों ने थाने पहुंचकर चेयरमैन व पति को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन व पति के विरुद्ध मारपीट समेत तीन धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर अध्यक्ष पति ने भी सभासदों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला बाजदारी के सभासदा अफजाल अहमद उर्फ भोलू व मदरसा वार्ड के सभासद शकील रायनी मोहल्ले की समस्या लेकर सोमवार को कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर नगर के अन्य सभासदों से चेयरमैन पति व चेयरमैन से विवाद हो रहा था। इसका सभासद वीडियो बनाने लगे। नाराज चेयरमैन तस्लीम बानो व उनके पति इंतशिजार अहमद आग बबूला हो गए। सभी ने दोनों सभासदों को पीटना शुरू कर दिया।
वीडियो बना रहे सभासदों का मोबाइल छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल पुलिस बल के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों से तहरीर मांगी। मारपीट का वीडियो देर शाम को वायरल हो गया। इस पर दोनों सभासदों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि चेयरमैन के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है। उनके पति के विरुद्ध दो धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स लगा दी गई है। अध्यक्ष पति ने थाने में तहरीर देकर सभासदों पर भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल व सब्जी व्यवसायी ने भी दर्ज कराया केस
जरवल नगर पंचायत के अध्यक्ष तस्लीम बानो के पति इंतिजार अहमद उर्फ मिथुन के विरुद्ध जरवल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता तथा सब्जी व्यवसायी मतीन अहमद ने भी दो दिन पूर्व थाने में केस दर्ज कराया है। दोनों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करवाने का आरोप लगाया था।
चेयरमैन, पति व सभासदों को किया पाबंद
जरवल निकाय बोर्ड से परेशान जरवलरोड पुलिस ने बोर्ड के सभासदों के साथ चेयरमैन व पति के विरुद्ध पाबंद की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इससे शांति बनी रहेगी। लेकिन पाबंद लोग मोहल्ले में निकलकर एक-दूसरे से वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें