फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली कर रहे फर्जी इंस्पेक्टर को नेपाली पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के बांके जिले में होटलों व दुकानों पर फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाले युवक को नेपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। हर पहलू पर जांच करने के बाद ही युवक को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल में स्थित बांके जिले में कोहलपुर के डीएसपी रवींद्र खनाल ने बताया कि दारमाकोट 2 साल्यान निवासी दीपेंद्र रोके (32) को बस पार्क क्षेत्र से शनिवार की देर रात को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ काफी शिकायतें थी। वह दुकानों व होटलों में अपने आपको इंस्पेक्टर बताकर वसूली करने का काम कर रहा था। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक से अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही और भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें