फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर्निया के जंगल में पहुंचा नेपाली हाथियों का झुंड

Sun, 02 Jun 2019 10:34 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेपाल सीमा के रास्ते होकर नेपाली हाथियों का एक झुंड कतर्नियाघाट के जंगलों में पहुंच गया है। लगभग 30 हाथियों के झुंड में  उनके कई बच्चे भी शामिल हैं। वन विभाग को इसकी जानकारी होने पर पर्यटकों को सचेत रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क में हाथियों की सबसे अधिक संख्या है। वर्तमान में लगभग 100 से 120 नर व मादा हाथी पार्क में रह रहे हैं। नेपाल की संस्था नेशनल ट्रस्ट फार नेचर कंजेवर्स के मुताबिक नेपाल सीमा के रास्ते लगभग 30 हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में पहुंच गया है। संस्था के कर्मचारी श्याम बसंत और लक्ष्मी जोशी के अनुसार नेपाल के हाथियों को भारतीय वन क्षेत्र की आबोहवा काफी पसंद है।

गन्ने और केेले की फसल की अधिकता होने के कारण नेपाली हाथी अक्सर कतर्नियाघाट के जंगलों में चले जाते हैं। शनिवार की रात लगभग सात बजे नेपाल से आए हाथियों के झुंड को सिंचाई विभाग कॉलोनी गिरिजापुरी भंडार के पास देखा गया। नेपाली हाथियों के झुंड से ग्रामीण दहशत में हैं। कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाली हाथी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटक सतर्क रहकर वन क्षेत्र में भ्रमण करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें