फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ईद का पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। कपड़े, मिठाई, जूते, चप्पल समेत अन्य सामानों की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को बाजार में खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। सेवईं की दुकानों पर भी भीड़ लग रही है।
विज्ञापन


रमजान माह अपने अंतिम दिनों की ओर बढ़ रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि बुधवार को ईद का पर्व हो सकता है। ऐसे में बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। शहर के स्टीलगंज तालाब पर लगने वाले कपड़े और जूते चप्पल की दुकानों पर खरीदारी तेज हो गई है।

वहीं विसातखाना लाइन से लेकर घंटाघर चौक पर भी दुकानें सजी हुई हैं। लोगों में कपड़े खरीदने से लेकर मिठाई, सिवईं, गहने आदि खरीदने का उत्साह अधिक दिखाई दे रहा है। बाजार में तरह-तरह के डिजाइनर कपड़े आए हुए हैं। जिनकी खरीददारी करने में युवतियां काफी रुचि ले रही हैं। रविवार को बाजार में अधिक भीड़ उमड़ने के कारण यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज शेषमणि पांडेय और चौकी चौक इंचार्ज गोविंद कुमार पुलिस बल के साथ व्यवस्था को संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें