फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल के कांस्टेबल की हत्या, शव भारतीय जंगल में फेंका

Sun, 11 Jan 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
खेम बहादुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहराइच। काठमांडू में तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के कांस्टेबल खेम बहादुर सोनार (38) की हत्या कर शव भारतीय सीमा क्षेत्र के जंगल में फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोतीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कांस्टेबल की पहचान उनके ससुर ने मौके पर पहुंचकर की।
विज्ञापन


नेपाल के बांके जिला अंतर्गत खजुरा गांव पालिका, वार्ड नंबर-2 निवासी खेम बहादुर सोनार (38) नेपाल सशस्त्र पुलिस बल में कांस्टेबल के पद पर काठमांडू में तैनात थे। वह 10 दिन की छुट्टी लेकर दो दिन पहले ही घर आए थे।

परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को खेम बहादुर सीमा क्षेत्र में टहलने के लिए कुछ दोस्तों के साथ घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार देर शाम मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलाई गांव के पास जंगल में ग्रामीणों ने एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव के साथ मिले कागजात से पहचान हुई, इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। खेम बहादुर के ससुर हीरालाल ने भी मोतीपुर थाने पहुंचकर पहचान की। थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि शव पर चोट और जलने के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव को जंगल में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें