फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्तों ने तीन लोगों को किया जख्मी

Sun, 11 Jan 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कुत्तों की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। अलग-अलग इलाकों में शनिवार को हुए कुत्तों के हमलों में परचून व्यवसायी समेत तीन लोग जख्मी हो गए। चिंता की बात यह है कि कुत्ते सीधे चेहरे पर हमला कर रहे हैं, जिससे घायलों की हालत गंभीर हो जा रही है, उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



शनिवार को जरवल रोड इलाके में जरवल कस्बा निवासी जमील (50) खेत की निगरानी कर घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पहले अचानक एक कुत्ते ने उन पर झपट्टा मार दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे, तब कुत्ते ने छोड़ा। हमले में जमील के होंठ और ठुड्डी के नीचे गहरे जख्म हो गए, जिन पर टांके लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।


उधर, मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर निवासी बम बहादुर, जो होटल में काम करते हैं, शाम को घर से होटल जाते समय कुत्ते के हमले में जख्मी हो गए। कुत्ते ने उनके चेहरे को निशाना बनाया। उन्हें मिहींपुरवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



इसी तरह मुर्तिहा क्षेत्र के सलारपुर गांव में परचून व्यवसायी अरविंद (34) पर सड़क किनारे खड़े होने के दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने अरविंद की नाक और चेहरे को बुरी तरह जख्मी कर दिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज के हिंसक जानवर प्रभावित वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें