बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर रविवार रात एसएसबी व पुलिस की संयुक्त गश्ती के दौरान एक नेपाली युवक 12 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
एसएसबी के सहायक कमांडेंट असेम सुशील सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम की गश्ती के दौरान अचकवा के पास तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान नेपाल के बर्दिया निवासी खगेंद्र शाही के रूप में हुई है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक बिंदु बिहारी दास, डॉग हैंडलर आरक्षी हेमेश आदि मौजूद रहे।