फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की अफीम बरामद

Wed, 07 Oct 2026 05:39 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 15 लाख की अफीम बरामद हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मनिषा बूढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार रात यात्रियों की जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 1.290 किलो अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में पुलिस को मोबाइल, 220 रुपये भारतीय और 420 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


रुपईडीहा जांच चौकी पर मंगलवार रात एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही महिला संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दी। एसएसबी की महिला जवानों ने उसे रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली। तलाशी में महिला के पास से अफीम बरामद हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला का नाम मनिषा बूढ़ा है। वह पूनेपाल के उत्तरगंगा गुनमा गांव विकास समिति-4, जिला रुकुम की निवासी है। रुपईडीहा थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच समन्वय बनाकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अफीम की यह खेप पकड़े जाने के बाद सीमा क्षेत्र में निगरानी और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें