फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल ने मालवाहक ट्रकों पर बढ़ाई सख्ती, 72 घंटे में लौटना होगा

विज्ञापन
रुपईडीहा में ​स्थित आईसीपी पर लगी ट्रकों की लाइन। - फोटो : रुपईडीहा में ​स्थित आईसीपी पर लगी ट्रकों की लाइन।
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन और व्यापार को लेकर नेपाल सरकार ने एक और बड़ा सख्त नियम लागू किया है। भारतीय पर्यटकों के लिए पहले ही समय सीमा तय करने के बाद अब मालवाहक ट्रकों की आवाजाही पर भी नियंत्रण कड़ा कर दिया गया है। नए नियमों के तहत अब नेपाल में प्रवेश करने वाले हर मालवाहक ट्रक को सीमा पर 1500 नेपाली रुपये शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही ट्रकों को अधिकतम 72 घंटे यानी तीन दिन के भीतर नेपाल से बाहर निकलना होगा।
विज्ञापन


नेपाल के आईसीपी प्रबंधक तरक राज जोशी ने विशेष बातचीत में बताया कि यह व्यवस्था सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने और वाहनों की अनावश्यक भीड़ रोकने के उद्देश्य से एक मई से लागू की गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन निर्धारित समय से अधिक नेपाल में रुका तो उस पर 2500 नेपाली रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

नए नियम लागू होने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर व्यापारिक गतिविधियों पर असर की संभावना जताई जा रही है। रुपईडीहा, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों से रोजाना बड़ी संख्या में मालवाहक ट्रक नेपाल जाते हैं। इनमें खाद्यान्न, निर्माण सामग्री, फल-सब्जी और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


सीमा पर सक्रिय ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि नए नियम व्यावहारिक कठिनाइयां पैदा कर सकते हैं। ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े चालक रहमान ने बताया कि कई बार कस्टम जांच, लोडिंग-अनलोडिंग और कागजी कार्रवाई में समय लग जाता है, जिससे तय 72 घंटे की सीमा में वापसी मुश्किल हो सकती है।

व्यापारी राजेश कुमार का कहना है कि यदि ट्रक समय पर वापस नहीं लौट पाए तो जुर्माने का बोझ सीधे माल ढुलाई लागत पर पड़ेगा, जिसका असर अंततः उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। वहीं कुछ व्यापारियों ने यह भी आशंका जताई कि इससे सीमा पर ट्रकों की कतारें बढ़ सकती हैं और सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें