फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 3.74 किलो चरस के साथ नेपाल निवासी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने 3.74 किलोग्राम चरस के साथ नेपाल निवासी चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया। दोनों भारतीय क्षेत्र में चरस की तस्करी करने आए थे।
विज्ञापन


सुजौली थाना प्रभारी हरीश सिंह ने गिरिजापुरी चौकी प्रभारी राजकुमार यादव शनिवार की सुबह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जनजाति बाहुल्य विशुनापुर गांव के पास दो तस्करों के भारी मात्रा में चरस के साथ मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास से बाइक सवार दो तस्करों को दबोचा गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान नेपाल के कैलाली जिला के बर्द गौरिया निवासी धन बहादुर बादी व राजकुमार बादी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं और चरस की तस्करी करने नेपाल से आए थे। चरस के साथ मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। दोनों पर केस दर्ज कर उन्हेंं जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें