फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारिश के बाद गहराया बिजली संकट

Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मोतीपुर विद्युत उपकेंद्र तक आई हाईटेंशन लाइन को ठीक करते कर्मी।
विज्ञापन
बहराइच। तराई में रविवार देर रात हुई झमाझम बारिश से 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही। बारिश से लोगों को उमस से मिली राहत पर बिजली कटौती ने पानी फेर दिया। बारिश के दौरान हुए फॉल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग बिजली के लिए तरस गए। शहरी क्षेत्र में भी बारिश के दौरान ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों को परेशान किया। आधा दर्जन मोहल्लों में रात से शु़रू हुआ ट्रिपिंग का सिलसिला सुबह खत्म हुआ। 33 केवीए मेन लाइन में फॉल्ट ओन से कैलाशपुरी उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांव के लोगों की रात अंधेरे में कटी। वहीं विशेश्वरगंज में ब्रेकडाउन के कारण 10 हजार की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर जलने से 16 घंटे से बिजली गुल
तेजवापुर। ग्राम पंचायत कौड़हा के परसपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर रात 10 बजे अचानक जलने लगा। लोगों ने लाइनमैन को फोन कर आपूर्ति बंद करवाई। ग्रामीणों के मुताबिक कम क्षमता होने के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन जल जाता है। 16 घंटे से 2000 की आबादी अंधेरे में हैं, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। एसडीओ फखरपुर धर्मेंद्र कुमार ने बताया हैं कि जानकारी कर आपूर्ति बहाल करवाई जाएगी।


33 केवीए मेन लाइन में फाॅल्ट, अंधेरे में 100 से अधिक गांव
बिछिया। कैलाशपुरी पावर हाउस से जुड़े कतर्नियाघाट जंगल व उसके आसपास के 100 से अधिक गांव रविवार रात अंधेरे में रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पॉवर हाउस को 33 केवी लाइन के माध्यम से 50 किलोमीटर दूर लखीमपुर के धौरहरा पॉवर हाउस से आपूर्ति मिलती है। मुख्य लाइन इतनी जर्जर है। बिजली बाधित होने से अंधेरे में हिंसक जानवरों का डर सताता है। पावर हाउस प्रभारी टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात को बारिश होने की वजह से 33 केवी मेन लाइन ब्रेकडाउन हो जाती है। जंगल होने के कारण रात को पैट्रोलिंग करना मुश्किल हो रहता है। 33 केवी मेन लाइन को धौरहरा के बजाय ढकरवा पॉवर हाउस से जोड़ दिया जाए तो मेन लाइन की दूरी कम हो जाएगी और फाॅल्ट होने पर जल्द ही उसे ठीक करा जा सकता है। पॉवर हाउस चेंज करने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की है।
विज्ञापन



ब्रेकडाउन से 10 हजार की आबादी बिजली विहीन
विशेश्वरगंज। विकासखंड क्षेत्र में सुबह चार बजे से बारिश शुरू होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह 9 बजे लाइन में ब्रेकडाउन होने से कस्बा सहित आसपास के गांवों की बिजली गुल हो गई। लोग उमस से बेहाल हो गए। वहीं बिजली विभाग के जिम्मेदारों का नंबर भी बंद रहा। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर तारों के चलते दिन का चैन और रात की नींद छिन गई है।


जर्जर तारों के चलते अघोषित कटौती, दो लाख आबादी प्रभावित
मिहींपुरवा। बारिश के कारण मिहींपुरवा कस्बा समेत 60 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों को मच्छरों के कारण रात जाग कर गुजारनी पड़ी। हालांकि बारिश से थोड़ी राहत मिली। ग्रामीणों का कहना है कि नानपारा से मोतीपुर तक बिछी 33 हजार की हाईटेंशन लाइन काफी पुरानी और जर्जर है। जिसमें आए दिन स्पार्क व तार टूटने की घटना हो रही है। इससे मात्र 10 से 12 घंटे की आपूर्ति मिल रही है।


लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कैसरगंज। ग्राम पंचायत वैरीमहेशपुर में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 160 केवीए के ट्रांसफार्मर से लगभग 200 से अधिक घरों को बिजली दी जा रही है। जिसके चलते लो वोल्टेज और बार-बार कटौती होती है। प्रदर्शन कर रहे विष्णु चंद्र श्रीवास्तव, संदीप कुमार, शिवा पांडेय, दीपांशू, प्रवेश ,धर्मेन्द्र, अलाउद्दीन , सुलतान, मुस्ताक, मोहरम अली आदि ने बताया कि प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर की क्षमता 250 केवीए करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें