फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली पुलिस ने लौटाए 16 ट्रक

Tue, 08 Dec 2015 10:33 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर मधेसियों की नाकाबंदी के बीच सोमवार देर रात एसएसबी के जवानों ने आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर 28 ट्रकों को नेपाल में प्रवेश दे दिया। लेकिन सीमा पर स्थित नेपाल के जमुनहा भंसार (कस्टम) कार्यालय पर तैनात नेपाल सशस्त्र बल के जवानों ने पेट्रोलियम पदार्थों के 12 टैंकर को स्वीकार कर शेष 16 ट्रकों को भारतीय सीमा में वापस कर दिया। इससे एसएसबी के जवान भी नाराज हैं। वाहनों के प्रवेश न होने से रुपईडीहा से बाबागंज के बीच वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। आवागमन भी प्रभावित है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर मधेसी आंदोलनकारियों की नाकाबंदी के बीच सोमवार देर रात एसएसबी के जवानों ने आंदोलनकारियों को समझा बुझाकर पेट्रोलियम पदार्थ, खाद्यान्न व अन्य वस्तुओं से लदे 28 ट्रकों को नेपाल में प्रवेश दे दिया। लेकिन यह ट्रक जब सीमा पार स्थित जमुनहा के भंसार (कस्टम) कार्यालय पर पहुंचे तो वहां तैनात नेपाल सशस्त्र बल के जवानों ने पेट्रोलियम पदार्थ के 12 वाहनों को ही नेपाल में प्रवेश देने की बात स्वीकारी। शेष 16 वाहनों को तत्काल भारतीय क्षेत्र में वापस लौटा दिया गया।

इसकी जानकारी होने पर एसएसबी के सहायक सेनानायक पीएन सिंह ने जब जमुनहा चौकी इंचार्ज विष्णु गिरि से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि सिर्फ पेट्रोलियम वाहन ही अंदर जाएंगे। अन्य वाहनों की जरूरत नहीं है। इसके चलते एसएसबी और नेपाल पुलिस के बीच भी खुन्नस बढ़ गई है। सहायक सेनानायक का कहना है कि उन्होंने किसी तरह आंदोलनकारियों को समझा बुझाकर संकट के दौर में मदद की कोशिश की थी। लेकिन नेपाल के जिम्मेदार कर्मचारी ही मामले को तूल पकड़ा रहे हैं। वाहनों के लौटने के मामले में एसएसी के अधिकारियों ने गृह मंत्रालय को भी सूचना दे दी है। उधर नेपाल जाने के लिए निरंतर खाद्यान्न व अन्य वस्तुओं से लदे ट्रक रुपईडीहा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें