फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील रही नेपाल सीमा, फंसे रहे लोग

Sat, 05 Dec 2015 10:37 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को मतदान के चलते भारत से सटी नेपाल सीमा दिन भर सील रही। पैदल आवागमन भी बाधित रहा। इसके चलते सीमा के दोनों ओर काफी संख्या में लोग परेशान रहे। देर शाम मतदान खत्म होने के बाद सीमा पर आवागमन बहाल किया गया। इस दौरान रुपईडीहा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। एसएसबी के जवान भी बॉर्डर पर मोर्चा संभाले रहे। 
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में चार विकास खंडों में शनिवार को मतदान हुआ। इसके चलते पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते भारत-नेपाल सीमा शुक्रवार देर शाम कोे सील कर दी गई थी। शनिवार को पूरे दिन सीमा सील रहने से आवागमन ठप रहा। सीमा के दोनों ओर लोग पूरे दिन फंसे रहे आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। एसएसबी के सहायक सेनानायक पीएन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अभय के निर्देश पर नेपाल सीमा को सील किया गया था। शनिवार देर शाम मतदान खत्म होने के बाद सीमा पर आवागमन बहाल किया गया।

आवागमन बहाल होने के बाद नेपाल से भारत व भारत से नेपाल आने-जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि वाहनों को प्रवेश नहीं मिल सका। सीमा सील रहने के दौरान कड़ी चौकसी रही। उधर नेपाली नागरिकों का आवागमन न होने से रुपईडीहा बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें