फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा सील, दोनों ओर लगीं वाहनों की कतारें

विज्ञापन
रुपईडीहा में सीमा सील होने के बाद कतार में खड़े पेट्रोलियम वाहन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। बलहा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। सीमा सील होने के कारण रविवार को भारत और नेपाल की ओर से आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने जांच के बाद ही एंबुलेंस को सीमा पार करने की अनुमति दी।
विज्ञापन

बलहा में 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों की आपसी सहमति के आधार पर शनिवार देर शाम सीमा को सील कर दिया गया। सीमा से किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सीमा सील होने के बाद रविवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर गश्त बढ़ा दी है।
एसएसबी 42वीं वाहिनी के निरीक्षक रमेश कुमार ग्वाला ने बताया कि नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर जगत व जमुनहा इलाका प्रहरी कार्यालय के इंचार्ज इंस्पेक्टर माधव रिजाल के साथ प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा मनीष कुमार पांडेय, एसएसआई शेषमणि पांडेय, हरिनाथ यादव व एसएसबी के जवानों की ओर से नोमेंस लैंड पर पेट्रोलिंग की गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा को देखते हुए जरूरतमंद व बीमार लोगों को ही जांच के बाद आने व जाने दिया जा रहा है। सीमा सील होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। नेशनल हाईवे पर पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर आए वाहनों की कतार लगी हुई है। वहीं सीमा सील होने के कारण भारत और नेपाल में बड़ी संख्या में लोग फंस गए हैं। सीमा सील होने के चलते रुपईडीहा कस्बे में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें