फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Thu, 27 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर नेपाल के रास्ते राष्ट्रविरोधी तत्वों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस के साथ एसएसबी सघन चौकसी बरत रही है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


प्रकाश पर्व की खुशियों को पर दहशतगर्दों द्वारा ग्रहण लगाने संबंधी आशंका के मद्देनजर उच्चाधिकारियों ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नेपाल से सटे मोतीपुर, रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा, व नवाबगंज थानाें के थानाध्यक्षों को सजग किया गया है। एसएसबी के जवान भी नेपाल आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

खुली सीमा व नाकों पर रात में गश्त बढ़ा दी गई है। रुपईडीहा आउट पोस्ट के सहायक सेनानायक जगजीत बहादुर जगवार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। नोमेंस लैंड पर भी जवान गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीमा पर आवागमन करने वालों की जांच में डाग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। एसपी सालिक राम वर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिनेमा घर व होटलों की तलाशी का अभियान चल रहा है। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें