खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मिष्ठान, देशी घी व खजूर के पांच संदिग्ध नमूने भरकर जांच के लिए जांच के लिए भेजे हैं।
पर्व पर मिलावटखारों बढ़ने की आशंका के मद्देनजर एफएसडीए ने अभियान चला रखा है। गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा की अगुवाई में टीम ने शहर में मोहल्ला छावनी स्थित कलीम के देशी घी के कारखाने पर छापा मारकर घी का नमूना लिया। बड़े भैय्या स्वीट हाउस से लड्डू और चौपाल सागर से खजूर का एक-एक नमूना भरा।
महसी तहसील के राजी चौराहा नेवादा मोड़ स्थित होटलों से एक-एक बर्फी नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी पांच संदिग्ध नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।