फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने फिर छोड़ा पानी

Sun, 31 Jul 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घाघरा में उफान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल से एक बार फिर सैलाब छोड़ा गया है। शनिवार शाम नेपाल की ओर से लगभग ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी का जलस्तर रविवार को दस सेंटीमीटर बढ़ गया। इससे कई गांवों में फिर से पानी भरने गया है। पहले से भरे पानी के चलते जोगापुरवा गांव में पांच ग्रामीणों के मकान ढह गए।
विज्ञापन


बाढ़ को देखते हुए फतेहपुर जनपद से एक प्लाटून फ्लड पीएसी मंगाई है। इस बीच रविवार को एसपी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया और पीड़ितों का हाल जाना। 

महसी तहसील इलाके के बाढ़ प्रभावित गांवों में घाघरा का पानी कुछ कम होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की थी। लेकिन शनिवार देर शाम अचानक नेपाल की ओर से लगभग ढाई लाख क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इससे शनिवार को घाघरा का जलस्तर बिसवां के पास 112.400 से दस सेंटीमीटर बढ़कर रविवार को 112.500 हो गया। घाघरा में फिर उफान को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण घबराए हैं। उन्हें गांवों से छट रहा पानी बढ़ने का खतरा परेशान किए है। 

महसी क्षेत्र के गोलागंज, कायमपुर, जोगापुरवा समेत लगभग 127 गांवों में बाढ़ का पानी कई दिन भरा है। बाढ़ का पानी भरा होने के कारण जोगापुरवा गांव निवासी पार्वती, जगेशर प्रसाद, राजाराम, जयदेवी व सुमित्रा के मकान ढह गए। पांचों परिवार के सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

बाढ़ को देखते हुए एसपी सालिकराम वर्मा व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार ने रविवार को गांवों का दौरा किया। बाढ़ को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी मंगाई गई है। पीएसी के पास छह स्टीमर व नौ नाव हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें