बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने व विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के आंख व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं।
महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार की रात घर के सभी लोग शादी समारोह में गए थे। वह घर में अकेली सो रही थीं। रात लगभग एक बजे पड़ोसी राहुल कुमार घर में घुस आया। इस दौरान मेरा मुंह दबोच कर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर लात-घूसों से जमकर पीटा। वहीं, गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। साथ ही परिजनों को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी राहुल पर छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओ में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।