फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती के इलाज में बरती लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के बिराई इटहवा गांव निवासी एक महिला गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा तेज होने पर पति महिला को लेकर पीएचसी पहुंचा। यहां पर एएनएम ने इलाज के नाम पर रुपये जमा कराए। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई, जिससे महिला का गर्भाशय फट गया। इसके बाद एएनएम महिला को छोड़कर फरार हो गई। पीड़िता के पति ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पीड़ित ने एएनएम को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिराई के मजरा इटहवा निवासी कप्तान सिंह की पत्नी बिंदू सिंह गर्भवती थी। शनिवार तड़के बिंदू को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवार के लोग उसे निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतीजोर चंगहवा ले गए। यहां ड्यूटी में तैनात एएनएम सुमन को दिखाया। महिला के पति का आरोप है कि एएनएम ने इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लिए, जिसके बाद उपचार शुरू किया। लेकिन गलत इलाज के चलते महिला का गर्भाशय फट गया।
महिला की हालत बिगड़ने पर एएनएम मौके से फरार हो गई। पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए पति ने उसे क्षेत्र के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां ऑपरेशन के बाद मृत बच्चे ने जन्म लिया। लेकिन बिंदू की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के पति कप्तान सिंह ने एएनएम पर लापरवाही और धन उगाही का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच के बाद एएनएम पर होगी कार्रवाई
बिराई इटहवा गांव निवासी कप्तान सिंह ने एएनएम पर इलाज में लापरवाही और रुपये लेने का आरोप लगाया है। लेकिन अभी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले की जांच कराकर एएनएम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें