फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार केंद्रों पर नीट आज

Sun, 05 May 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रविवार को नीट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व ऑडियो डिवाइस लगाए गए हैं। जिला प्रभारी डॉ. हेमलता तिवारी ने बताया कि नेशनल इलेजिबिल्टी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट 2024) रविवार दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच होगा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। परीक्षा में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस आदि लाना वर्जित होगा। उन्होंने बताया कि ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज बख्शीपुरा, सेठ एमआर जयपुरिया व पॉलीटेक्निक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां 3030 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें